फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहनूपुर-जोकहरा पुल पर खतरा

Sat, 09 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
बांध
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर तो हो गया लेकिन सहनूपुर बंधे में लीकेज होने के कारण नदी का पानी तेजी से अंदर आने लगा है। इसकी जानकारी होने पर सिंचाई विभाग की ओर से मिट्टी से भरी बोरियों को डालकर इसे बंद किया गया। वहीं, जलस्तर बढ़ने और जलकुंभी का दबाव अधिक होने के कारण सहनूपुर और जोकहरा के बीच बने पुल को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि घाघरा नदी के महुला-गढ़वल बांध से सटे बदरहुआं नाला निकलता है। इस नाले पर सिंचाई विभाग द्वारा सहनूपुर बांध का निर्माण किया गया है। सहनूपुर गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे से बांध में लीकेज हो गया। इससे तेजी से पानी रिहायशी इलाकों में फैलने लगा। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मिट्टी से भरी बोरियों को डालकर इसे बंद किया।

वहीं, बदरहुआं नाले में जलकुंभी की मात्रा अधिक होने के कारण पानी का बहाव ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इस कारण सहनूपुर और जोकहरा के बीच 2005 में बने पुल को खतरा उत्पन्न हो गया है। जोकहरा गांव के डा. अनिल राय, शिवब्रत राय, रमेंदरनाथ राय आदि ने पुल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महुला गढ़वल बांध के नोज नंबर तीन के पास जहदर गांव के सामने बंधे में बड़ा रैनकट हो गया है, जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें