फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में आस्था का रेला

Tue, 02 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
कांवर यात्रा
विज्ञापन
सावन मास के दूसरे सोमवार को भी आस्था की बयार बही। बारिश के बाद भी शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों के पहुंचने का क्रम जारी रहा। इस दौरान शिवालय हर-हर महादेव के जयकारें से गूंजते रहे। उधर दुर्वासा धाम पर सुबह से ही बाबा शिवदानी का दर्शन पाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थी।
विज्ञापन


 सावन के दूसरे सोमवार को भोर में हुई झमाझम बारिश के बाद शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर में भोर से ही पहुंचे भक्तों ने फूल और बेलपत्र के साथ बाबा भैरव नाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घंटा-घड़ियाल और लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। भोर से शुरु दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा।

इसी क्रम में नगर क्षेत्र में रैदोपुर, रेलवे स्टेशन  स्थित बऊरहवां बाबा के स्थान पर, शंकर तिराहा आदि स्थानों पर पूजन-अर्चन और लग रहे जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महाराजगंज के भैरव धाम पर भी भीड़ रही। हर कोई बाबा के दर्शन को आतुर था। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के आस-पास पुलिस के जवान तैनात थे। वहीं पूजन के बाद मंदिर के पास लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की, तो बच्चों ने खिलौने, चाट-पकौड़ी और जलेबी का लुत्फ उठाया। इसी क्रम में दत्तात्रेय धाम, चक्रपानपुर के अनेई गांव स्थित पातालपुरी धाम, मेहनगर कस्बे के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर धाम, फूलपुर के मुंडियार स्थित मुंडेश्वरनाथ मंदिर, सगड़ी तहसील के मोहम्मदपुर स्थित में प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


मेजवां संवाददाता के अनुसार सावन मास के दूसरे सोमवार को कायवरियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कॉवरियों ने दुर्वासा स्थित तमासा-मंजुषा नदी से जल लेकर शिवालयों में पहुंच कर श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया। दुर्वासा धाम में मेला जैसा दृश्य था। इस दौरान लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से धाम गूंज उठा। कॉवरियों ने मुड़ियार, फूलपुर शंकर तिराहा आदि स्थानों पर जलभिषेक किया। फूलपुर स्थित शंकर तिराहा पर नवयुवक क्रांति दल दल की तरफ से महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान घंटा घड़ियाल से क्षेत्र गूंजता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें