फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में शिवपाल यादव: 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा, कहा- महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान जनता

Tue, 31 Mar 2026 06:11 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में शिवपाल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले नोटबंदी और अब एसआईआर के नाम पर लाइन में लगाया जा रहा है। कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। उन्होंने 2027 में सपा सरकार बनने का दावा किया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर के देवखरी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला किया और कहा कि जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। 2027 के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि देश की जनता वर्तमान समय में महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विदेश नीति भी विफल साबित हो रही है और आम लोगों को बार-बार परेशान किया जा रहा है।

शिवपाल यादव ने कहा कि पहले नोटबंदी के दौरान जनता को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा और अब एसआईआर के नाम पर लोगों को फिर लाइन में लगाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार इस तरह की व्यवस्था से जनता परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और सरकार का कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण कमजोर हुआ है। भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी को लेकर झूठी अफवाहें फैलाते रहते हैं। सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संगठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इससे घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें