युगांडा इंटरनेशनल बैंडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे शिवम शर्मा अपने ट्राफी के साथ?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले के बैडमिंटन खिलाड़ी शिवम शर्मा ने यूगांडा इन्टरनेशनल बैंडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर जिले का गौरव बढ़ाया है। यहीं नहीं मिक्स डबल में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता अर्जित की। युगांडा में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में भारत, मिश्र, श्रीलंका, पेरू, मलेशिया, थाइलैंड सहित अनेकों देशों ने प्रतिभाग किया। इसमें भारत की ओर से शिवम शर्मा, और तरुण कोना की जोड़ी ने नाईजीरिया के गोडविन ओलो फुआ और अनूलूवापो ओपेयोरी की जोड़ी को 21-15, 22-20 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। वहीं, मिक्स डबल में भारत के तरुण कोना और पार्टनर के खिलाफ खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।
आजमगढ़ स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉॅ. अमित सिंह ने शिवम शर्मा की इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि जिले को शिवम शर्मा जैसे खिलाड़ियों पर नाज है। शिवम के गृह जनपद आगमन पर सार्वजनिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विवेक गुप्ता, आशुतोष रूंगटा, प्रणीत श्रीवास्तव, कौशल सिंह, मोहम्मद शाहिद, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका तिवारी, राजनरायण यादव, किशन श्रीवास्तव, द्वारिकाधीश पांडेय, डॉ. नीतिन सिंह, डॉ. स्वास्ति सिंह, डॉ. एके सिंह आदि ने बधाई दी है।