फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर के शिवालयों में सोमवार को बम भोले और हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा। दर्शन-पूजन और अभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। उधर, मंदिरों पर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस लगाई गई थी जबकि सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाती रही।
विज्ञापन


शिव भक्तों ने पूरे उल्लास के साथ भगवान शिव को दूध, दही अर्पण किया और जलाभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। भक्तगण शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही, धतूरा फूल व फल चढ़ाए। जबकि कुंवारी कन्याओं ने मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए कामना की। वही सुहागिन महिलाएं- पुरुष हर वर्ग के बड़े-जवानों ने विधि-विधान के साथ पूजन कर मंगल जीवन की कामना की।
शहर से सटेबाबा भंवरनाथ मंदिर, महराजगंज स्थित बाबा भैरव धाम, निजामाबाद स्थित दत्तात्रेय धाम, फूलपुर स्थित दुर्वासा धाम व अवंतिकापुरी सहित जिले के अन्य शिवालयों में आस्था का ज्वार फट पड़ा। जिलेभर के शिव मंदिर में मंदिर समिति द्वारा भगवान शंकर की विशेष पूजा-अर्चना भी किया गया। भंवरनाथ मंदिर परिसर में गायक कलाकारों के भक्तिगीतों से माहौल पूरी तरह से शिवमय हो गया था।
विज्ञापन

000000
रहा मेले जैसा माहौल
आजमगढ़। सावन के सोमवार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाई हुई थी। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद लोगों ने मंदिर के आसपास लगी दुकानों से खरीदारी भी की। बच्चों ने जहां खिलौने और गुब्बारे आदि खरीदे तो महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे।
पुलिस ने किया था रूट डायवर्जन

आजमगढ़। भंवरनाथ मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले ही रूट डायवर्जन किया था। फैजाबाद से आने वाले वाहनों को जुनेदगंज, हाफिर चौराहा होते हुए आगे भेजा जा रहा था। वहीं आजमगढ़ से गोरखपुर और फैजाबाद जाने वाली गाड़ियां दूसरे रास्तों से गंतव्य को जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें