फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उद्यमिता को कॅरिअर विकल्प के रूप में चुनें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज देवगांव में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस पर सोमवार को उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित की। जिसमें छात्रों को उद्यमिता के संबंध में जानकारी दी गई। युवाओं को उद्यमिता को कॅरिअर विकल्प के रूप में चुनने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सेल के प्रभारी डॉ अम्बरीष सिंह और निदेशक प्रोफेसर बीके त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उनसे उद्यमिता को एक कॅरिअर विकल्प के रूप में चुनाव करने का आवाहन किया। प्रोफ़ेसर त्रिपाठी ने संस्थान के एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल के दो नए नवाचारों एंटरप्रेन्योरशिप चौपाल (ई चौपाल) और एंटरप्रेन्योरशिप क्लीनिक (ई क्लीनिक) का भी उद्घाटन किया। डा. अम्बरीष सिंह ने बताया कि संस्थान के छात्र छात्राओं के साथ आसपास के ग्रामीण परिवेश में भी उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार का परिवेश बनाने और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को संस्थान से जोड़कर उनमें सफल उद्यमी के गुणों का विकास करने के लक्ष्य के साथ संस्थान ने इन्हें शुरू किया है। वक्ताओं में संस्थान के दो पुरातन छात्र सत्यम सिंह एनआईटी हमीरपुर से और सत्येंद्र कुमार सिंह आईआईटी रुड़की से भी रहे। इन्होंने अपने उद्यमी जीवन के अनुभवों को प्रतिभागियों के साथ साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें