फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने कैंडिल मार्च निकाल 25 जुलाई को मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का समायोजन प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ था। जिनका समायोजन 25 जुलाई को सरकार के लचर पैरवी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त कर दिया। इसके विरोध में रविवार की देर रात शिक्षामित्रों ने रैदोपुर में गांधी प्रतिमा के नीचे कैंडल जलाकर 25 जुलाई को काला दिवस के रूप में मनाया। वहां से शिक्षामित्रों ने कैंडिल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष देवसी यादव ने कहा कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के बाद से अब तक दो हजार से अधिक शिक्षामित्र जान गवां चुके है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी में विधि सम्मत तरीके से भविष्य सुधारने का अश्वासन दिया था। इनके समस्या के समाधान के लिए हाईपावर की कमेटी गठित हुई थी। लेकिन अब तक निराकरण नही हो सका।मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षा मित्र समायोजन बहाली की मांग को लेकर जुलाई से लगातार अपने हाथों काली पट्टी बांधकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी समस्याओ का निराकरण नही हुआ तो शीघ्र बड़ा आंदोलन करेंगे। कैंडिल मार्च में प्रांतीय संघटन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय, उपेंद्र यादव, अशोक कुमार यादव, रमाकांत यादव, निर्मला देवी, लीला, संगीता, चंद्र कला, विकास, अंगद, महेंद्र, प्रमिला आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें