नगर के शिब्ली महाविद्यालय में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कुमारी शीला यादव ने मोहम्मद सलीम को हराकर शिब्ली कालेज का इतिहास बदल दिया, इस कालेज से अध्यक्ष बनने वाली वह पहली छात्रा बनी। महामंत्री पद पर नोमान अहमद को विजयी रहे।
प्रतिनिधि पद के चुनाव में वाणिज्य संकाय में शहबाज, विधि संकाय में सिद्धनाथ सिंह, कलासंकाय में मोहम्मद अरशद, विज्ञान संकाय में संदीप कुमार प्र्रजापति विजयी रहे। जबकि शिक्षा संकाय प्र्रतिनिधि पर रुखसार तनवीर को निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
छात्रसंघ चुनाव के लिए शिब्ली महाविद्यालय में गुरुवार की सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। जो तीन बजे तक चला। 9800 मतदाताओं में से 4714 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में अध्यक्ष पद पर शीला यादव और सलीम अहमद के बीच टाई हो गया। टाई होने पर दोनों प्रत्याशियों की सहमति से रिकाऊंटिंग की गई, जिसमें कुमारी शीला यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सलीम अहमद को 178 मतों से परास्त कर इतिहास रचा।
कुमारी शीला यादव को 1645 और सलीम अहमद को 1467 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर नोमान अहमद ने दीपक सोनकर को 92 मतों से पराजित किया। नोमान अहमद को 1338 और दीपक सोनकर को 1246 मत प्र्राप्त हुए। प्र्र्रतिनिधि पद के लिए संपन्न हुई मतगणना में वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर शहबाज अहमद ने मोहम्मद आसिफ को 113 मतों से परास्त किया। शहबाज को 316 और मोहम्मद आसिफ को 205 मत मिले।
विधि संकाय प्र्रतिनिधि पद पर सिद्धनाथ सिंह ने मोहम्मद कैफी आजमी को 37 मतों से पराजित किया। सिद्धनाथ को 162 और मोहम्मद कैफी आजमी को 125 मत मिले। कला संकाय प्र्रतिनिधि पद पर मोहम्मद अरशद ने सैफुल्लाह को 179 मतों से परास्त किया। अरशद को 720 और सैफुल्लाह को 541 मत मिले। विज्ञान संकाय के लिए संदीप कुमार प्रजापति ने अब्दुल्ला को 226 मतों के अंतर से पराजित किया।
संदीप को 597 और अब्दुल्ला को 371 मत प्राप्त हुए। वहीं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर रुखसार तनवीर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।