मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट में विजेता को ट्राफी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही मोढ़ टी-20 चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता को शशांक मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब ने जीत लिया। रविवार को फाइनल में कन्नौज को हराकर कप पर कब्जा कर लिया। विराट वस्त्रालय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। इसमें शशांक यादव 34, आनंद प्रकाश 33 रन का सहयोग किया। मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज विशाल यादव तीन, आदर्श पांडेय ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरे शशांक मिश्रा के बल्लेबाज तनेजा 57 और अंकित यादव 37 रनों की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट वस्त्रालय के गेंदबाज विक्रम सिंह और अतुल मिश्रा ने एक-एक विकेट झटके। तनेजा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज चुना गया। भाजपा नेता सिद्धार्थ सिंह के साथ में संजय सिंह और रोहित चौरसिया रहे। जिन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 151000 रुपये और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 75000 नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में मौजूद टोनी सिंह, राजू दुबे, ऋषि सिंह प्रभात सिंह, दिनेश यादव, महेश मिश्रा, राजन सिंह, राजू दूबे, रत्नेश तिवारी, बाढू सिंह, डीके यादव, प्रेम यादव, जीतेंद्र बिंद, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।