फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खामियां मिलने के बाद शांति और न्यू लाइफ हड्डी अस्पताल को किया सील

विज्ञापन
अस्पताल को सील करते एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अवैध तरीके से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग का डंडा चला। कमियां मिलने पर दो अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया गया जबकि दो अस्पतालों की ओटी सील की गई। वहीं तीन अस्पतालों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश और सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा के निर्देशन में मेंहनगर और तरवा क्षेत्र में नोडल अधिकारी निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान व एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने टीम के साथ छापा मारा। एसीएमओ ने बताया कि बिना डिग्री लिए ही संचालक तरवां में प्रिया हेल्थ केयर सेंटर चला रहा था।
मौके पर ऑपरेशन थिएटर सील कर दिया गया। बीएन मेडिकल स्टोर मेंहनगर में मेडिकल स्टोर की आड़ में नर्सिंग होम संचालित मिला। यहां की भी ओटी सील कर दी गई। शांति हड्डी अस्पताल, न्यू लाइफ हड्डी अस्पताल मेंहनगर में गंभीर खामियां पाए जाने पर पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नित्या क्लीनिक मेंहनगर में वार्ड व ओटी संचालन में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। विष्णु ऑर्थो केयर सेंटर मेंहनगर में भ्रामक बोर्ड लगाकर इलाज करने पर संचालक को नोटिस दिया गया।
इसके अलावा खान अस्पताल मेंहनगर में निरीक्षण के समय कोई चिकित्सक नहीं मिला। तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
स्वामी हड्डी अस्पताल मेंहनगर को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई के दौरान जिन केंद्रों पर मरीज भर्ती मिले, उन्हें तुरंत सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित करा दिया गया ताकि उपचार में कोई बाधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें