फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: त्योहारों से पहले सही होंगे जर्जर तार, क्षतिगस्त पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी त्योहारों से पहले ही जर्जर और लटके तारों तथा क्षतिग्रस्त पोलों को बिजली विभाग दुरुस्त कराएगा। जिससे झांकी, जुलूस और कार्यक्रमों के दौरान कोई बाधा न आने पाए।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा, ईद मिलादुन्नबी, दशहरा त्योहार पड़ने वाले हैं। इनमें से कई त्योहारों पर नगर, कस्बों में झांकी, जुलूस आदि निकाले जाते हैं। कस्बों में कई जगहों पर बिजली के तार ढीले होने और स्ट्रीट लाइट के पोल टेढ़े होने से झांकी, जुलूस के दौरान बाधा आती है। साथ ही किसी अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है।
इस सब समस्याओं को शासन ने गंभीरता से लिया है। अपर मुख्य सचिव एमके गुप्ता ने विभाग को पत्र भेजकर नगर पालिका व नगर पंचायतों से मिलकर विद्युत विभाग को कस्बों में जर्जर तारों, क्षतिग्रस्त पोलों को सही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि त्योहार से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी। ढीले तार और क्षतिग्रस्त पोल बदले जाएंगे। इसके लिए संबंधित निकायों से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें