फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी तीन दिवसीय प्रवास के बाद बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे अपने पैतृक गांव मेजवां स्थित फतेह मंजिल से बाबतपुर पहुंची और वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। सोसायटी से जुड़े और ग्रामीणों ने उन्हें विदा किया।
शबाना ने लोगों से शीघ्र वापस आने का वादा किया। बुधवार को देर रात फतेहमांजिल में सोसायटी की समीक्षा बैठक में शामिल रहीं। इसके पूर्व वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचीं। वहां महिला सभासदों से रूबरू हुई और बोर्ड की बैठक में महिलाओं की उपस्थित की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल से नगर के विकास के बारे में जानकारी ली।