फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फतेह मंजिल में शबाना ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद शबाना आजमी तीन दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन शुक्रवार को फतेह मंजिल में आने वाले मुलाकातियों से मिलीं और उनकी समस्याओं को सुना। फतेह मंजिल में बैठक के दौरान उद्योग, विकलांगता, खेल सहित शिक्षा से संबंधित कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद राजिक और वायस प्रिंसिपल रियाज अहमद ने स्कूल के संचालन सहित कई मुद्दों पर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी और नम्रता गोयल को जानकारी दी। इस दौरान नम्रता गोयल ने मिजवां गांव में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के लिए औपचारिकता के बारे में जानकारी हासिल की। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह और दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों पर नजर रखने के लिए और उनकी मदद के लिए कार्य कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति दिव्यांग छात्रों को मुख्य धारा में स्कूलों में शामिल करने के लिए प्राथमिकता देती है।

उपायुक्त उद्योग एसएस रावत ने विभिन्न ऋण योजनाओं से संबंधित उद्योग लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद शबाना आजमी ने जिले में विकास और शिक्षा से संबंधित सवालों को पूछ कर जानकारी हासिल की। कई मुद्दों पर फतेह मंजिल में देर शाम तक चर्चा चली। आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि शबाना आजमी शनिवार वी सुबह नौ बजे बाबतपुर के लिए रवाना होंगी। इस मौके पर राजेश यादव, शिरीन, आशुतोष त्रिपाठी, अंशुमान जायसवाल, गोपाल, रफीक अहमद, प्रवक्ता संतोष यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें