फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विधायक निधि के 77.70 लाख रुपये से सात गांवों की पहुंच होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में विधायक निधि से 77.70 लाख रुपये से सात गांवों तक पहुंच आसान होगी। गांवों में आरसीसी सड़क व इंटरलॉकिंग के कार्य कराए जाएंगे। धनराशि आवंटित होने के बाद ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अनुसार, विभिन्न गांवों में जरूरत के अनुसार अलग-अलग बजट स्वीकृत किया गया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाना है। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलभराव के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई गांवों में मुख्य मार्ग तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को विशेष रूप से कठिनाई झेलनी पड़ती है। प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सभी स्वीकृत कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों में होंगे कार्य
1- 15.52 लाख की लागत से ग्राम आहोपट्टी में कमलेश यादव के के चक्रमार्ग से चंद्रिका यादव के घर तक नाली पटिया व सीसी रोड।
2- 11.03 लाख की लागत से ग्राम चक सेठवल मेन रोड से राम सुरेश के घर तक सीसी रोड।
3- 10.20 लाख की लागत से ग्रामसभा पूरबपट्टी पश्चिम पूरवा में इंटरलॉकिंग कार्य।
4- 10.20 लाख की लागत से ग्रामसभा बेगपुर खलसा की दलित आबादी को पश्चिम तरफ जो खडंजा जमालपुर काजी दलित आबादी को गया है, उस पर इंटरलॉकिंग कार्य।
5- 10.20 लाख की लागत से ग्रामसभा लछेदरा के पूरब के उत्तर पिच रोड से हरी प्रसाद यादव के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य।
6- 10.20 लाख की लागत से बारीखास मेन रोड पर प्राइमरी विद्यालय के पश्चिम से दक्षिण तरफ जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग कार्य।
7- 10.35 लाख की लागत से ग्रामसभा दारिखा आबादी से उत्तर ओर कब्रिस्तान को जाने वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग कार्य।

विधायक निधि के तहत सात कार्यों के लिए ई-टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए तीन माह की अवधि निर्धारित की गई है। -मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें