फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह पूर्व दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, अब कर दिया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने गांव की ही एक लड़की से सात माह पूर्व दुष्कर्म किया था। इसका वीडियो भी बनाया था। 15 दिन पूर्व आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा है कि गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर धमकी देकर उसकी लड़की के साथ 8 मई को दुष्कर्म किया था और इसकी वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने शिकायत करने पर भाई को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी लड़की को दी थी। डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। 15 दिनों पूर्व आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की की मां ने बुधवार को थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी हरिलाल को गोरिया बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें