देवगांव कोतवाली में बीते 19 मार्च को एक व्यक्ति ने तहरीर दिया कि उसकी पुत्री को नौकरी दिलाने के नाम पर विपक्षी 6.80 लाख रुपये लिया और हजम कर दिया। न तो नौकरी ही मिली न ही पैसा ही वापस कर रहा है। पुलिस ने सोमवार को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
वादी मुकदमा महेंद्र सोनकर निवासी हनुमानगढ़ी थाना कोतवाली देवगांव ने तहरीर में बताया कि विपक्षी रवि पुत्र सोटी लाल निवासी कटौली थाना देवगांव ने उसकी बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर 680700 रुपये लिया था। अब तक न तो नौकरी ही दिलाया न ही पैसा ही वापस किया। पैसा मांगने पर धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त रवि को खरगा भगवानपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।