फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार्यालयों के सात कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को जनपद के दो कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। कार्यालयों में बिना मास्क लगाए कर्मचारियों के मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने पहले जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां कुल कार्यरत 25 कर्मचारियों में पांच कर्मचारी राजेश मिश्र लिपिक, प्रेमनाथ यादव आपरेटर, लालजीत यादव चतुर्थ श्रेणी, बिन्दु यादव लिपिक, बेचूराम चतुर्थ श्रेणी अनुपस्थित पाए गए। बिन्दु यादव को तीन दिनों से लगातार अनुपस्थित पाया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय के 11 कर्मचारियों में वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार और विकास वर्मा अनुपस्थित पाए गए। वेतन रोकने और तीन दिन में स्पष्टीकरण लेने को कहा गया। रोके गए वेतन को आहरित करने की तभी अनुमति दी जाएगी जब स्पष्टीकरण संतोषजनक पाया जाएगा। अनुभागिक मुख्य लिपिक टैक्स शिवाकांत उपाध्याय ने माह फरवरी की 29 तारीख में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी, जबकि उक्त माह 28 दिनों का था। कर्मचारी से भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें