फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते चौबीस घंटे में कोरोना से सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। कोरोना का संक्रमण तो बढ़ ही रहा है वहीं अब मौत का सिलसिला भी तेजी से बढ़ने लगा है। बीते तीन-चार दिनों की बात की जाए तो प्रतिदिन छह से सात लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य महकमा व प्रशासनिक अमला न तो कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगा सका है न ही तेजी से बढ़ रहे मौत के आंकड़ों पर ही कोई ब्रेक लगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में बीते 24 घंटे में सात लोगों की मौत कोरोना से हो गई। मरने वालों में तीन आजमगढ़, दो मऊ, एक बलिया व एक गाजीपुर जिले का निवासी है। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि आजमगढ़ जिले के 65 वर्षीय एक व्यक्ति को 18 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, जिनकी मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वहीं सिधारी के 72 वर्षीय एक व्यक्ति 17 की सुबह भर्ती हुए थे, जिन्होंने सोमवार की रात साढ़े बारह बजे दम तोड़ दिया। वहीं जिले के ही 33 वर्षीय युवक को 19 अप्रैल की देर शाम भर्ती कराया गया और देर रात 11 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। मऊ जिले के सराय लखंसी निवासी 65 वर्षीय महिला 15 अप्रैल को भर्ती कराई गई थी, जिसने सोमवार की देर शाम दम तोड़ा। मऊ के ही 62 वर्षीय व्यक्ति 12 अप्रैल की शाम भर्ती हुए थे और 19 अप्रैल की देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी क्रम में बलिया के 70 वर्षीय वृद्ध 17 अप्रैल की भोर में भर्ती हुए थे और मंगलवार की भोर में उन्होंने दम तोड़ा। गाजीपुर के 65 वर्षीय वृद्ध 17 अप्रैल की रात भर्ती कराए गए थे। 19 अप्रैल की रात उनकी भी मौत हो गई।
टीकाकरण की रफ्तार हुई धीमी, मात्र 1762 ने लगवाया टीका
आजमगढ़। स्वास्थ्य महकमा द्वारा मंगलवार को कुल 49 बूथों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कुल 4900 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष मात्र 1762 लोगों ने ही अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी रही। इसके पीछे कई कारण हो सकते है। लेकिन वर्तमान में हमारे पर पर्याप्त टीका उपलब्ध है और टीकाकरण अधिक से अधिक बूथों पर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें