फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ताजिया जुलूस के दौरान हुए विवाद में सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। मुहर्रम के अवसर पर ग्राम भुजही में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच नारेबाजी और जुलूस खेलने को लेकर विवाद हो गया। मामला लाठी-डंडा, रॉड, चाकू और तलवार से हमले तक पहुंच गया। घटना तीन जुलाई की रात 11.30 बजे की है। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मामले में सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें रमजान, आलमगीर, हैदर अली, मुक्तार, मोहम्मद अजरुद्दीन, तारिक महमूद, आरिफ शामिल हैं। सभी आरोपी जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही गांव का निवासी है।
घटना के संबंध में थाना जहानागंज पर दो मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस ने दोनों मामलों की विवेचना कर सात आरोपियों को रविवार को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जहानागंज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश और ताजिया जुलूस की प्रक्रिया में उकसावे और नारेबाजी को लेकर टकराव हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें