फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट खुले, दर्शन को उमड़े लोग

Tue, 20 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तमी पर सोमवार को जहां शहर भर में पूजा पंडालों में मां के दरबार के दरबार के पट खोल दिए गए। वहीं श्रद्धालु दर्शन के लिए पंडाल-पंडाल भ्रमण करते रहे। जबकि चाइनीज झालरों से पूरा शहर जगमगा उठा। वहीं मां के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी पंडालों में देवी मां की प्रतिमाएं स्थापि हो गई हैं।
विज्ञापन


 शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी के दिन सोमवार को नगर क्षेत्र में मां की प्रतिमा स्थापित करने वाले पंडालों में से कई ने मां का पट पूजन-अर्जन के लिए खोल दिया। वहीं मां का पट खुलते ही पूजन दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। खास कर नगर के सब्जी मंडी, बदरका, पुरानी कोतवाली दलालघाट रोड,  पुरानी कोतवाली में जय मां अंबे सेवा समिति, पुरानी कोतवाली तकिया रोड पर श्रीदुर्गा पूजा पंडाल मंडप समिति, पुरानी कोतवाली में श्रीरामलीला मैदान के पास बने पंडाल पर शाम को दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शाम होते ही पूरा शहर चायनीज झालरों से जगमगा उठा।

अंबारी संवाददाता के अनुसार माहुल बाजार में नौ दुर्गापूजा पांडलों में देवी प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के साथ हुई। अंबारी रोड पर तीन, शिवाजी मेन चौक पर एक और हिंद बालिका विद्यालय के पास पांच मूर्ति स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


दुर्गापूजा पांडाल समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष मां की आराधना में किसी भी पांडाल के आयोजक को परेशानी नहीं होगी। पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें