फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नहर में मेरठ के युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jul 2023 04:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में बनगांव बाजार के समीप शारदा सहायक खंड 32 नहर में गुरुवार को एक युवक शव मिला। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में बनगांव बाजार के समीप शारदा सहायक खंड 32 नहर में गुरुवार को एक युवक शव मिला। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  शारदा सहायक खंड 32 नहर में पुलिया के नीचे गुरुवार को नहर के पानी में मौजूद झाड़ झंखाड़ के बीच फंसा एक युवक का शव दिखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन


युवक के पैंट की जेब से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त अंकुश सैनी पुत्र सत्य पाल सैनी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल और पर्स को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। 

पोखरी में डूबने से युवक की मौत
निजामाबाद थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी महेंद्र प्रसाद ऑटो चालक है। उनके चार बेटी और तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का पुत्र सुनील (21) बुधवार रात लगभग 10 बजे शौच करने के लिए गया हुआ था। पानी छूने के दौरान पोखरी में वह डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर गांव के लोगों ने उसे बाहर निकाला और लेकर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर घर आए और गुरुवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें