फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उम्र पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैपिंग के लिए भेजें

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने निर्धारित लक्ष्य को किसी भी कीमत पर कम न होने दें। जिस विभाग में इस माह वसूली कम हुई है, वह अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करें। उक्त दिशा-निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित को दिए। उन्होने अधिक से अधिक वसूली के आदेश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि प्राइवेट व सरकारी डीजल वाहन जो 10 वर्ष से ज्यादा चल चुके हैं एवं पेट्रोल वाहन जो 15 वर्ष से ज्यादा चल चुके हैं, उन्हें स्क्रैपिंग के लिए भेजें। कर राजस्व में वृद्धि करें। उन्होंने विद्युत विभाग से कहा कि खंडवार ओवर लोडेड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता में कितनी वृद्धि की गई है, उसका दर्शाया जाए। उन्होने मंडी परिषद को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर अभियान चलाकर बाट-माप की चेकिंग करें एवं गलत होने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाए। उन्होने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली की प्रक्रिया अच्छी तरीके से करके जनपद को प्रथम स्थान पर लाएं। इसी के साथ ही वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, आबकारी, खनन विभाग को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व की वसूली करें। इस अवसर पर समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें