13 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में शामिल महिला खिलाड़ी। संवाद
आजमगढ़। 01 से 8 अगस्त तक मऊ में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि टीम चयन के लिए जनपदीय ट्रायल 25 जुलाई और मंडलीय ट्रायल 28 जुलाई को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में सुबह 10 बजे से होगा। जनपदीय ट्रायल में केवल संबंधित जिले के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। जबकि मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि निर्धारित आयु वर्ग के अनुरूप होनी चाहिए। प्रतिभागियों को पात्रता प्रमाण-पत्र व जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाईस्कूल प्रमाणपत्र या नगर निकाय द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र) की सत्यापित छायाप्रति अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर लानी होगी। संवाद