फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब्त होगी गनिका की पौने दो करोड़ की संपत्ति

Sun, 15 Oct 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
गनिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार, जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र में जुलाई माह में जहरीली शराब पीने से हुई 30 लोगों के मौत के मामले में जिम्मेदार शराब माफिया मुलायम यादव के बाद अब पुलिस दूसरे प्रमुख आरोपी गनिका यादव की 1.7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करेगी।
विज्ञापन


एसपी अजय कुमार साहनी की रिपोर्ट पर शनिवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने मुहर लगा दी। साथ ही 15 दिन के भीतर आपत्ति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रशासन संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।  

रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में सात जुलाई को जहरीली शराब पीने से लोगों के मौत होने का सिलसिला जो शुरू हुआ कि पांच दिन के भीतर जीयनपुर और बिलरियागंज थाना क्षेत्र के 30 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान इस घटना के लिए मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी और प्रधान गनिका यादव सहित अन्य को जिम्मेदार माना।

सभी आरोपी जेल में हैं और इन पर गैंगेस्टर लगाया गया। साथ ही गैगेंस्टर एक्ट 14 (1) के तहत संपत्ती जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई। एसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने शनिवार को गनिका यादव की करीब 1.7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया। साथ ही आपत्ति के लिए 15 दिन का अवसर दिया है।  इससे पूर्व मुलायम की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है।  

शराब माफिया गनिका यादव की करीब 1.7 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ती जब्त करने के लिए डीएम से अनुमति मिल गई है। पुलिस जल्द ही उसकी यह संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। - अजय कुमार साहनी, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें