फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपू हत्याकांड: फिर बढ़ गई तारीख, अब 18 को होगी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड में शनिवार को बहस नहीं हो सकी और न्यायाधीश ने सोमवार को अगली तारीख निर्धारित कर दिया। अब सोमवार को पुनर्बहस होगी। इसके बाद इस हत्याकांड में फैसला सुनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में फैसले की घड़ी नजदीक आ चुकी है। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की जुलाई 2013 में जीयनपुर कस्बे में ही गोली मा कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कुख्यात व प्रदेश का टॉपटेन अपराधी ध्रुव कुमार सिंह व उसका गैंग शामिल था। नौ साल पुराने इस हत्याकांड में लगातार सुनवाई हुई। कुंटू व उसके सहयोगियों पर आरोप की पुष्टि भी हो चुकी है और वर्तमान में पुनर्बहस चल रहा है। जिसके बाद इस हत्याकांड में फैसला सुनाया जाएगा। शनिवार को भी बहस होनी थी लेकिन किन्ही कारणों से बहन पूरी नहीं हो सकी और न्यायाधीश ने अब पुनर्बहस के लिए 18 अप्रैल की तारीख नियत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें