पूर्व माध्यमिक विद्यालय फूलपुर में जांच के लिए खड़े लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दिल्ली, मुम्बई व अहमदाबाद से आने वाले ज्यादातर प्रवासी श्रमिक सीधे अस्पतालों पर पहुंच कर अपनी जांच करा रहे है। राजकीय मेडिकल कालेज पर ज्यादा भीड़ हो रही है। जिसके देखते हुए यहां जांच काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज के जांच पर लोगों को ज्यादा विश्वास है। शुक्रवार को मैने वहां पहुंच कर जांच के लिए लाइन लगाए लोगों से इस बाबत बात किया तो उन्होंने कहा कि यहां की जांच पर भरोसा ज्यादा है, जिसके चलते वे जांच के लिए यहां पहुंच रहे है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का रेला यहां उमड़ रहा है। शुक्रवार तक वहां मात्र पांच काउंटर जांच के लिए बनाए गए थे। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अस्पताल के 15 रेजिडेंट डॉक्टरों की टीम को भी यहां जांच के लिए लगा दिया गया है। ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े और लाइन में भी ज्यादा समय तक न लगना पड़े। आने वाले दिनों में जरूरत के हिसाब से और काउंटर बढ़ाए जा सकते है।