फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होली पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, जिले को तीन सुपर जोन में बांटा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी डॉ. अनिल कुमार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी, हर थाने को सतर्क रहने का आदेश
3650 पुलिस कर्मियों की तैनाती, 1350 होमगार्ड और पीआरडी, 300 अतिरिक्त पुलिस बल विभिन्न अराजक तत्वों पर रखेंगे नहर
तीन सीओ, एसपी, एसपी सीटी और एसपी ग्रामीण करेंगे निगरानी
शहर में नौ स्थानों पर 36 कैमरे, पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से पता चलेगा

आजमगढ़। होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने बताया कि जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन और 25 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों की लगातार निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। एसपी ने आमजन से भी अपील की है कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें