एसपी को ज्ञापन देने पहुंचा दबंगो से पीड़ित रानी की सराय थाना क्षेत्र भीमसेनपुर का परिवार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के भिमसेनपुर गांव निवासी राजू राजभर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा कि शाम को साढ़े सात बजे पैतृक मकान की जमीन पर कचरा होने के कारण वहां ईंट के टुकड़े बिछा रहा था। तभी उसके पट्टीदार सहित कुछ लोग घर में घुसे और महिलाओं सहित लड़कियों के साथ मारपीट करने लगे। साथ ही धमकी भी दी कि यदि ईंट नहीं उखाड़ा तो अंजाम बुरा होगा। इस घटना में राजू राजभर ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी, पु़त्री रंजना और रूचि को चोटे भी आईं हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने इस संबंध में स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं उक्त लोग आए दिन तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।