फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुरक्षा गार्डों ने आरएम को सौंपा ज्ञापन, वेतन देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले पांच महीनों से वेतन न मिलने से नाराज रोडवेज के सुरक्षा गार्डों ने क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा। सुरक्षा गार्डों ने आरोप लगाया कि जो भी संबंधित एजेंसी आ रही है, वह अपने मनमाने ढंग से कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड वर्कशाप अंबेडकर डिपो और आजमगढ़ डिपो, एआरएम ऑफिस, आरएम ऑफिस, कैश रूम व मेंहनगर, मुबारकपुर, अतरौलिया, शाहगंज, दोहरीघाट डिपो में अपनी ड्यूटी लगातार कर रहे हैं। बावजूद इसके पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जो भी संबंधित एजेंसी आ रही है, वह अपने मनमाने ढंग से कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
एजेंसी द्वारा बताया गया कि होम गार्डों को 7400 रुपये प्रतिमाह वेतन देंगे। बाद में ड्यूटी महीना पूरा होने पर मात्र छह हजार रुपये प्रति महीने का भुगतान किया गया। इस विषय पर एजेंसी से पूछा गया तो वहां से बताया गया कि शेष धनराशि का पीएफ और ईएसआई के रूम में कटौती की गई लेकिन सुरक्षा गार्डों को आज तक न तो पीएफ दिया गया, न ही नियमित वेतन का भुगतान किया गया। ऐसे में सुरक्षा गार्डों का परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुका है।
विज्ञापन

सुरक्षा गार्डों ने चेतावनी दी कि यदि हमारा वेतन भुगतान नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर कृष्णकुमार लाल, बृजेश कुमार, रामनयन, उमाशंकर, रामजनम सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मनोज कुमार, संजय श्रीवास्तव व अजय कुमार सहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें