फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी की ओर बढ़ रही घाघरा की धारा

Mon, 16 Jul 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
विज्ञापन
ghaghra river - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देवरांचल वासियों को दहलाने के लिए एक बार फिर से घाघरा की लहरेें उफान मारने लगी हैं। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 से 24 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान में तेजी आ रही है। दो गांवों के संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ चुका है जिससे आवागमन बाधित हो गया है। 24 घंटे में घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुआ नाले पर 24 सेंटीमीटर और डिघिया नाले पर 20 सेंटीमीटर बढ़ा है।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा एक बार फिर से अपना कहर बरपाने की तैयारी में हैं। शनिवार से नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ोत्तरी ने नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। क्षेत्र और सोनौरा और शाहडीह गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ आया है। जिसके कारण लोगों को घूमकर बंधे पर पहुंचना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान में भी तेजी आ गई है।

जिसके कारण लोग अपनी गृहस्थी का सामान समेटने लगे हैं। अनाज, चारा, भूसा, चारपाई, मड़ई को ट्राली पर लादकर दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। अबतक 20 बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। आबादी की ओर  बढ़ रही घाघरा नदी से धुकधुकी बढने लगी है। कटान के जद में 18 परिवार हैं। त्रिलोकी के पुरवा गांव के दर्जन भर परिवार तो अब सुरक्षित ठिकानों की ओर जाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में अभी इतनी बरसात नहीं हुई है कि नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो लेकिन अन्य जगहों पर हुई भारी बरसात के चलते देवरांचल में बहने वाली घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी एक बार फिर शुरू हो गई है। देवारावासियों पर घाघरा का पानी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। काफी मात्रा में खेती योग्य भूमि जहां घाघरा की जलधारा में समाहित हो चुकी है।

त्रिलोकी का पुरवा गांव के सकलू, तिलोकी, सुखानू,बहादुर आदि परिवारों में दहशत व्याप्त हो गया है जो नदी के मुहाने पर है। मुराली का पुरवा के 18 आशियाने जहां पिछले वर्ष आई बाढ़ में घाघरा में समाहित हो चुके हैं वहीं 19 लोगों के आशियाने अब भी कटान की जद में है। आबादी से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर बह रही नदी लोगों की बेचैनी को बढ़ा रही है।  

बदरहुआ नाले पर जल स्तर रविवार शाम चार बजे 70.62 और सोमवार को 70.86 मीटर था। डिघिया नाले पर भी मंगलवार को बढ़कर जलस्तर 69.79 से 69.99 हो गया है। बदरहुआ नाले का खतरा बिंदु 71.68 मीटर और डिघिया नाले पर 72.10 मीटर है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें