फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घूस लेने के आरोप में सचिव व रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
एंटी करप्शन की ओर से गिरफ्तार आरोपी चंद्रेश यादव रोजगार सेवक।
विज्ञापन
आजमगढ़। एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को हरैया ब्लाॅक के सचिव शशिकांत सोनकर और रोजगार सेवक चंद्रेश यादव को नकटा बाजार गोसाई से 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। आरोप है कि बकाया भुगतान के लिए रुपये की मांग की गई थी। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान ने बताया कि हरैया ब्लॉक क्षेत्र के पूरा बाल नारायण गांव के पूर्व प्रधान अमित कुमार यादव ने वर्ष 2021 में अपने कार्यकाल के समय खड़ंजा, इंटरलाॅकिंग, पक्की नाली आदि का काम कराया था।
इसका बिल पास करने के एवज में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट मोहल्ला निवासी सचिव शशिकांत सोनकर और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी संविदा कर्मी रोजगार सेवक चंद्रेश यादव 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन

करीब एक लाख रुपये का भुगतान लंबित था। शिकायत के आधार पर जाल बिछाया गया और आरोपियों को बनकटा बाजार गोसाई के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

एंटी करप्शन की ओर से गिरफ्तार आरोपी चंद्रेश यादव रोजगार सेवक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें