फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी लेने पर शिक्षक छात्रों के बीच विवाद

Tue, 07 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ला स्थित डीएवी महाविद्यालय परिसर में सुबह की पाली में विश्वविद्यालयीय परीक्षा देने गए छात्रों की तलाशी लेने पर शिक्षकों से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। छात्र और शिक्षक जिद पर अड़ गए। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे छात्रसंघ अध्यक्ष दुर्गेश यादव के हस्तक्षेप पर कालेज प्रशासन छात्रों की मांगें मान ली। उधर, कालेज में हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


डीएवी कालेज में मंगलवार को बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा थी। इस दौरान शिक्षक गेट पर ही छात्रों की तलाशी ले रहे थे। चेकिंग के दौरान एक छात्र के पास मोबाइल मिला तो शिक्षक ने रखकर आने को कहा। छात्र उसे साथ लेकर जाने और सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने की मांग करने लगा। छात्र के न मानने पर शिक्षक ने उसे धक्का दिया। इस दौरान छात्र गिर गया। इसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन से गेट पर प्रापर्टी काउंटर बनाने की मांग की। छात्रों और शिक्षकों में बहस होने लगी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र पुन: प्राचार्या डा. सुचिता श्रीवास्तव के पास पहुंचे और अपनी मांग दोहराई। प्राचार्या ने मांग मान ली। प्राचार्य ने बताया छात्रों का शिक्षक पर धक्का देने का आरोप फर्जी है। छात्रों को उपद्रव करने के लिए कोई न कोई बहाना चाहिए। उनकी जो मांग थी, उसे पूरी कर दी गई है। इस मौके पर प्रिंस मिश्रा, विनय यादव विक्की, रमाकांत यादव, विनोद राज, वरूण यादव, प्रशांत त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें