फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 77.62 करोड़ की अमृत-2 पेयजल परियोजना के लिए जमीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में 77.62 करोड़ की अमृत-2 पेजयल योजना के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही जल निगम की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहां से बजट स्वीकृत होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। शहरवासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए शासन के निर्देश पर वर्ष 2023 में पेयजल परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया था। इसे शासन से मंजूरी मिल गई। लेकिन पेयजल परियोजना की स्थापना के लिए विभाग के पास जमीन नहीं है। जमीन के लिए विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जमीन मिलने के बाद विभाग शासन को डीपीआर भेजेगा। बजट उपलब्ध होने के बाद प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा। योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों के घरों तक पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए विभिन्न वार्डों में 26 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। एक स्थान पर 21 लाख लीटर की क्षमता वाली बड़ी पानी की टंकी का निर्माण सहित आदि कार्य कराए जाएंगे। ट्यूबवेल की स्थापना के लिए 10 वर्ग मीटर और पानी की टंकी की स्थापना के लिए 50 वर्गमीटर जमीन की आवश्यकता है, लेकिन जल निगम ग्रामीण विभाग को जमीन नहीं मिली है। शहर में ट्यूबवेल और पानी की टंकी की स्थापना के लिए राजस्व विभाग जमीन की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन

00

शहर में पेयजल परियोजना के लिए जमीन की खोजी जा रही है। जमीन मिलते ही बजट स्वीकृति के लिए शासन को डीपीआर तैयार कर भेजा जाएगा। पेयजल परियोजना की स्थापना के बाद सभी वार्डों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने लगेगा।
विज्ञापन


- भूपेंद्र कुमार, एई जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें