फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: देवारा के चार पुरवों में कटान तेज, घाघरा के घट रहे जलस्तर से मुसीबतें बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र में उत्तर की ओर बहने वाली घाघरा नदी से देवारा के चार पुरवों में कटान तेज हो गई है। जलस्तर अब खतरे के बिंदु से नीचे पहुंच गया है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की मुसीबतें बरकरार हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के चारों ओर खेतों में अब भी पानी जमा है। संपर्क मार्गों पर कीचड़ से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। घाघरा नदी में कटान तेज हो गई है। नदी परसिया, देवारा खास राजा के झगरहवा, बगहवा और बासु का पुरा गांवों को प्रभावित कर रही है। 2023 में झगरहवा गांव के विश्वनाथ, सोनमती, रामकरण, द्वारिका और पुरुषोत्तम के मकान कटान की चपेट में आ गए थे, लेकिन उन्हें अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। इस साल की कटान से केडी, वीरेंद्र, कृपाल, राम प्रसाद, सर्दुल, गुलाब, रामकिशन, रेखा, गुल्लू, कन्हैया, बजरंगी, राजकुमार, छबिलाल, बहादुर, ज्ञानचंद, रामचंद्र, प्रेमचंद, साधु, निर्गुण, राजनाथ, ओम प्रकाश, हनुमान, महेंद्र, राजेंद्र, इंद्रेश, लालचंद और हरपाल जैसे ग्रामीणों के घर प्रभावित हो सकते हैं। संपर्क मार्गों पर कीचड़ के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, इससे खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां फैल रही हैं। संपर्क मार्ग कई स्थानों पर टूट गए हैं, इससे हालात और खराब हो गए हैं। शनिवार शाम बदरहुंआ नाले पर जलस्तर 71.06 मीटर था, जो रविवार को घटकर 70.78 मीटर पर पहुंच गया। डिघिया नाले पर शनिवार को जलस्तर 70.20 मीटर से घटकर 69.92 मीटर हो गया है।
विज्ञापन

00

डिस्चार्ज की स्थिति:

कुल डिस्चार्ज: 1,29,214 क्यूसेक

गिरिजा बैराज: 99,447 क्यूसेक

शारदा बैराज: 25,352 क्यूसेक

सरयू बैराज: 4,415 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें