फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने के लिए एसडीएम की गाड़ी का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हरैया ब्लाक के आराजी देवारा नैनीजोर के ग्रामीणों ने एसडीएम सगड़ी के आवास पर उनके वाहन को घेर लिया। ग्रामीण अवैध कब्जा हटाने की मांग कर रहे थे। वहीं, एसडीएम ने कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन के विपरीत एक साथ इतने लोगों के एकत्र होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आवास पर एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी को 20 मिनट तक रोके रखा। एसडीएम ने आश्वासन देकर लोगों को हटाया। ग्राम प्रधान पिंकी देवी पत्नी शोभनाथ, सत्यनारायण यादव, हेमावती, दीपचंद, विनोद विश्वकर्मा, विनोद साहनी, बृजेश यादव, सुनिल सिंह, सुनील पटेल, अरविंद साहनी, रघुवंशी साहनी, गुलाब, मंजू, धर्म, कौशल्या, सुशीला, तीजा, लक्ष्मीना, शकुंतला, सावित्री, पूजा आदि ने बताया कि गांव में नवीन परती की जमीन है। इस पर पड़ोसी गांव आराजी देवारा मगरवी के कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया जा रहा है। 16 मार्च से ही इस जमीन पर कब्जा करने का काम चल रहा है। 25 मई को पक्का निर्माण भी कर लिया गया है। अवैध निर्माण को हटाया जाए नहीं तो हम लोग यहीं धरने पर बैठेंगे। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी ने कहा कि भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर धारा 188 के तहत भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें