सरायमीर। नाली के गंदे पानी को बहाने के लिए चले आ रहे विवाद को लेकर शेरवां गांव के अबुल फैज ने एसडीएम निजामाबाद को बीते दिनों शिकायती पत्र दिया था। अबुल फैज ने पत्र में आरोप लगाया था कि शेरवां गांव स्थित गाटा संख्या 643 में एक व्यक्ति द्वारा नाली का गंदा पानी बहाकर गंदगी फैलाई जा रही है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी निजामाबाद संत रंजन ने हल्का लेखपाल ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को मौके पर भेज वास्तविक स्थिति का पता करने का निर्देश दिया था। इस क्रम में शनिवार को एसडीएम के निर्देश तत्काल मिट्टी पाटकर नाली के पानी को बंद कराकर मामले का निस्तारण कराया। संवाद