फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भ्रष्टाचार की शिकायत के सात माह बाद जांच करने पहुंच एडीओ पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के नरफोरा गांव में कराए गए कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर एक व्यक्ति ने बीते नवंबर और दिसंबर में सीएम व डीएम के आफिसियल एक्स पर शिकायत की थी। शिकायत के सात माह बाद एडीओ पंचायत गांव में जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

नरफोरा गांव निवासी विजय सिंह ने नवंबर, दिसंबर 2023 में एक्स पर मुख्यमंत्री व डीएम से शिकायत में आरोप लगाया था कि ग्राम सचिव और प्रधान की मिली भगत से कई कामों का भुगतान अग्रिम करा लिया गया। शिकायत के सात माह बाद अहरौला ब्लाॅक के एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव शुक्रवार को गांव में पहुंचे और शिकायत के विभिन्न बिंदुओं की उन्होंने जांच की।
शिकायतकर्ता विजय सिंह का कहना है कि बीते चार सालों में इंडिया मार्का हैंडपंपों के रिबोर के नाम पर लाखों का भुगतान करा लिया गया है। कुछ इंडिया मार्का हैंडपंपों का व्यक्तिगत रूप इस्तेमाल हो रहा है। बिना काम कराए भुगतान कर लिया गया। जब शिकायत की गई तो काम शुरू कराया लेकिन अभी भी इंटरलॉकिंग का काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर जांच की गई है। कुछ इंडिया मार्का खराब पाए गए हैं इसे सही कर चालू करने के लिए ग्राम प्रधान और सचिव को निर्देश दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की गई है। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें