नदियों में प्रतिमाओं के विसर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध है। जिला प्रशासन की ओर से मूर्ति विर्सजन के लिए की जा रही तैयारियों को लेकर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बुधवार को विसर्जन स्थत का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। जीयनपुर में स्थापित होने वाली मूर्तियों के विसर्जन को लेकर चयनित स्थल का निरीक्षण कर एसडीएम गौरव कुमार ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी को गड्ढे खोदवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दशहरे पर्व के बाद सभी मेला आयोजक व प्रतिमा स्थापित करने वाले लोगों को सूचीबद्ध कर नजदीक में चयनित स्थान पर प्रवाहित कराया जाए। वहां पर समुचित प्रकाश और सफाई की व्यवस्था करें और नदी में प्रतिमा प्रवाहित करने पर पूर्ण रूप से रोक के लिए निर्देश दिए।