फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पंचायत भवन का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। विकासखंड के उदैना ग्राम सभा में लगभग 17 लाख की अनुमानित लागत से बन रहे पंचायत भवन के निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निर्माण को लेकर गांव के ही दो पक्ष आमने सामने हो गए हैं। इस पर एसडीएम ने बृहस्पतिवार को निर्माण रुकवा दिया। अब उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने के बाद ही निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

गांव का एक बड़ा समूह कई दिनों से निर्माण का लगातार विरोध कर रहा था। एसडीएम से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक शिकायती पत्र देकर गांव के बीचोंबीच निर्माण की मांग कर रहा था। बुधवार को मामले को लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने भी हुए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव पहुंचे एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश मिश्रा, सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय और थाना अध्यक्ष अहरौला ब्रह्मदीन पांडे ने पंचायत भवन की जगह का निरीक्षण किया। गांव के प्रधान सहित विभागीय लोगों को फिलहाल काम को रोकने का निर्देश दिया है। एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया अब उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलने तक पंचायत भवन का काम रुकवाया गया है। निर्देश जैसे ही मिलता है फिर आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें