फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने लगाई पुलिस को फटकार

Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शनिवार को रौनापार थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम सगड़ी हिमांशु गुप्ता ने मामलों को गंभीरता से निस्तारित न करने पर रौनापार पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


समाधान दिवस पर जमा भीड़ देख एसडीएम भड़क गए और कहा कि मेला लगाने के लिए समाधान दिवस का आयोजन नहीं होता। जो भी वाद आते हैं, उनकी 15 दिन में जांच कर ली जाए और उनके समाधान का प्रयास किया जाए। अगर इसके बाद भी मामले का निस्तारण नहीं होता है तो अगले समाधान दिवस पर दोनो पक्षों को बुलाएं। समाधान दिवस के नियम के बारे में पूछने पर जब कोई पुलिसकर्मी नहीं बता सका तो उन्होंने समाधान दिवस का जीओ पढ़ें।

इस दौरान कलावती मेघपुर ने जमीन पर अवैध कब्जे, अजगरा मगर्वी के दशईं ने अपने खेत में जामुन का पेड़ काटने और देवारा गरीब दुबे के गुलाब ने ओलावृष्टि के चेक का बैंक मैनेजर द्वारा भुगतान न करने की शिकायत की। इस दौरान चार शिकायती पत्रों में एक वन विभाग से संबंधित रहा। वहीं, बिशेनपुरा निवासी सुरेश गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि एक साल से उनका नाबदान बंद है। कई बार खुलवाया गया लेकिन विपक्षी द्वारा उसे बार-बार बंद कर दिया जाता है। एसडीएम ने तत्काल संबंधित के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, कोतवाली परिसर में सीओ एसके सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। इसमें तीन मामले आए, इनमें से एक का निस्तारण किया गया। 
विज्ञापन


सीओ ने कहा कि पुलिस से संबंधित मामला संज्ञान में आने पर उसका निस्तारण स्थायी रूप से किया जाए। जिससे जनता को उसका लाभ मिल सके। इस मौके पर फूलपुर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक बनारसी राम, नोमान अहमद, डीएस सिंह, दिलीप कुमार, नेहाल अहमद, राजेश, बृजेश, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें