फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कुत्ते को बचाने में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। डिहा अंडरपास के नीचे हादसा हो गया, जहां अचानक सड़क पर आए जानवर को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ज्ञानमती ने बताया कि उनके पति सुबास चौहान शनिवार शाम रूदरी मोड़ से स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। लगभग तीन बजे जब वे डिहा अंडरपास के नीचे पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे सुबास गंभीर रूप से घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें