फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने दिए सुझाव

विज्ञापन
कृ​​​षि विज्ञान केंद्र कोटवा में किसान दिवस पर गोष्ठी को संबो​धित करते वक्ता। श्रोत-जिला सूचना
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डाॅ. वीके विमल ने समसामयिक कृषि विषयों पर चर्चा करते हुए मक्का की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने खरीफ मौसम में फसलों एवं पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाने के उपायों के संबंध में भी किसानों को सुझाव दिए। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. रणधीर नायक ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, धान की समय से रोपाई तथा अरहर की वैज्ञानिक खेती के संबंध में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए विशेष रूप से फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभों के बारे में किसानों को बताया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी हरिराज सिंह, सहायक अभियंता (नलकूप) परमानंद, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार यादव, अवर अभियंता (खंड-23) सूरज भारती, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक कमलेश कुमार, एलडीएम अभिषेक द्विवेदी, सहायक अभियंंता (लघु सिंचाई) राजबहादुर आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें