फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के विरुद्घ हुई विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति

Sun, 27 Sep 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की हुई नियुक्ति को लेकर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापकों की बैठक शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें शिक्षकों ने नियुक्ति को शासनादेश के विरुद्घ होना बताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 24 सितंबर को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र भेजकर जनपद में 98 पद विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों के लिए रिक्त बताया था। जबकि वर्तमान समय में जनपद के संपूर्ण उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान, गणित के कुल 218 पद रिक्त थे। जिसमें से आधे पदों को सीधी भर्ती से भरा जाना था और शेष पदों पर सहायक अध्यापकों की सीधी भर्ती होनी चाहिए थी। लेकिन कलावर्ग के पद पर विज्ञान गणित के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया शासनादेश के विरुद्घ है। इस मौके पर पन्नालाल, विनय कुमार पाठक, राजेश राय, प्रवीण राय, संतोष, प्रमोद राय, अरुण यादव, सतिराम, मनोज कुमार पाँडेय, राजाराम, विवेक सिंह, सत्यप्रकाश, मनोज पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें