फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अक्तूबर से खुलेंगे विद्यालय, प्रथम चरण में दो पालियों में संचालित होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सभी शिक्षा बोर्डों के विद्यालय 19 अक्तूबर से खुलेंगे। प्रथम चरण में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय दो पालियों में संचलित किए जाएंगे। प्रथम पाली में कक्षा 9 एवं 10 तथा द्वितीय पाली में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बुलाया जाएगा। एक दिन में प्रत्येक कक्षा के अधिकतम 50 प्रतिशत तक विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत को अगले दिन बुलाने को कहा गया है। माता-पिता व अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाया जा सकेगा। विद्यालय प्रबंधन को छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यह निर्णय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नेहरू हाल के सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में जनपद के माध्यमिक विद्यालय से संचालित समस्त प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य शामिल हुए। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, एआरटीओ संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

000000000000000
प्रत्येक शिफ्ट के बाद होगा सैनिटाइजेशन
स्कूल कॉलेज खोले जाने से पहले उन्हें पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन, प्रत्येक शिफ्ट के बाद नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराना होगा। कैंपस में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मलस्कैनिंग और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। किसी स्टूडेंट, टीचर या अन्य कर्मचारी को खांसी, जुखाम या बुखार के लक्षण हों तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाएगा।
000000000000000
विद्यालय में प्रवेश के समय इसका रखना होगा ध्यान
छात्र छात्राओं को हैंडवाश या सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा। कैंपस में प्रवेश के समय तथा छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा। एक साथ सभी छात्र छात्राओं की छुट्टी नहीं की जाएगी। कैंपस में अगर एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका इस्तेमाल करना होगा जिससे कही भी भीड़ न हो।
विज्ञापन

000000000000000
क्लासरूम में छह फीट की दूरी पर बैठेंगे छात्र-छात्राएं
स्कूल बसों को प्रतिदिन सैनिटाइज कराना होगा। बस या वैन में बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं और अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल मैनेजमेंट को अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध रखने होंगे। क्लासरूम में छात्र छात्राओं को छह फीट की दूरी पर बैठाने के निर्देश दिए गए हैं।
000000000000000
ऑनलाइन क्लासेज भी रहेगी जारी, स्कूल आने की बंदिश नहीं
स्कूल कॉलेज भले ही 19 से खुल जाएंगे लेकिन ऑनलाइन क्लासेज की व्यवस्था यथावत जारी रखते हुए इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। जिन छात्र छात्राओं के पास ऑनलाइन पठन-पाठन की सुविधा नहीं है, उन्हें प्राथमिकता पर स्कूल बुलाया जाएगा। अगर कोई ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहता तो उसे सुविधा उपलब्ध होगी। किसी छात्र-छात्रा को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा, इसके लिए अटेंडेंस में छूट रहेगी। सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और डीआईओएस को नियमों का पालन कराने के साथ ही स्कूल कॉलेज का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
0000000000000000
कंटेनमेंट जोन के विद्यालय नहीं होंगे संचालित
कंटेनमेंट क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारी और छात्र तब तक स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थित नहीं होंगे जब तक कि कंटेनमेंट जोन समाप्त नहीं हो जाता है। इसके साथ ही उन विद्यालयों को खोलने की सहमति नहीं होगी जो कंटेनमेंट जोन में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें