फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूटी को बचाने में पलट गई स्कूली बच्चों से भरी जीप, एक घायल; 14 छात्र थे सवार

Tue, 14 Jul 2026 06:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में स्कूल जीप पलट गई। हादसे में एक बच्चा घायल हुआ, जबकि वाहन में 17 बच्चे सवार थे। उधर, घटना के बाद पता चला कि विद्यालय की मान्यता नहीं है और निजी गाड़ी से बच्चों को ढोया जा रहा है। 
विज्ञापन
जीप पलटने से एक बच्चा घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजगमढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के लपसीपुर स्थित मां लालती देवी शिक्षा निकेतन की एक स्कूल की जीप मंगलवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि करीब 17 बच्चों में से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा था और जिस गाड़ी से बच्चे विद्यालय जा रहे थे वह प्रबंधक का निजी वाहन था। 

विज्ञापन


क्या है मामला
मंगलवार को एक जीप विभिन्न गांवों से छात्रों को लेकर भुजही से दौलताबाद की ओर जा रही थी। महाबलपुर-भुजही मोड़ पर अचानक जीप के सामने एक स्कूटी आ गई। स्कूटी को बचाने के लिए चालक ने वाहन को दूसरी तरफ मोड़ा। इस दौरान जीप पलट गई। इस घटना में धर्मपुर निवासी धर्मवीर के पुत्र आदित्य (8 वर्ष) को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने आदित्य के हाथ में फ्रैक्चर और कंधे के पास चोट की बात कही। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार अन्य सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

ग्रामीणों के अनुसार मां लालती देवी शिक्षा निकेतन बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। वर्ष 2025 में खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने कई बार विद्यालय का निरीक्षण किया था। बिना मान्यता संचालन पाए जाने पर विद्यालय में ताला भी बंद कराया गया था। 
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 15 सितंबर 2025 को विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर कार्रवाई और जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की थी। कार्रवाई के बावजूद विद्यालय का संचालन लगातार जारी रहा। बच्चों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन भी निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें