विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत हरैया ब्लाक के मानिकपुर बूथ से स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई। डा. वीके शर्मा ने रैली को रवाना किया। इसमें शामिल बच्चों ने सब काम छोड़ कर सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाए।
एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल एंड कालेज कादीपुर, रौनापार की ओर से चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत बूथ संख्या-35 सगड़ी की महिलाओं के मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदान के लिए 160 लोगों को निमंत्रण पत्र दिया गया। एसएन चिल्ड्रेन स्कूल तरवांकी ओर से पंदहा मेंहनगर क्षेत्र में महिलाओं को मेहंदी लगाई और 42 लोगों को निमंत्रण पत्र दिया। लिटिल ऐंजिल पब्लिक स्कूल सोहौली की ओर से बाबा भैरवनाथ इंटर कालेज महराजगंज, अनवरगंज द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत मतनपुर बूथ, विस क्षेत्र सदर के अंतर्गत जागरूकता अभियान एवं महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया।
डालिम्स सनबीम स्कूल मेहनाजपुर के बच्चों और अध्यापकों द्वारा अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मेहनाजपुर में गैस सिलिंडर पर स्टिकर लगा कर घर-घर जागरूकता अभियान चलाया। रियो वर्ल्ड अकेडमी खनियरा लालगंज द्वारा विस लालगंज के अंतर्गत, कृष्णा पब्लिक स्कूल बरदह द्वारा पू.मा.वि. चौकी खैरा बूथ के अंतर्गत, साईं इंटरनेशनल स्कूल पांडेयपुर आजमगढ़ द्वारा विस सदर के अंतर्गत प्रा.वि. सिधारी हायडिल पर, ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकेडमी पवई द्वारा प्रा.वि. बिलारमऊ बूथ सं. 173/174 विस फूलपुर के अंतर्गत, ई-शान पब्लिक स्कूल द्वारा विषम मिर्जापुर बूथ विस मेंहनगर के अन्तर्गत, सेन्ट जेवियर्स स्कूल सरायमीर निजामाबाद द्वारा प्रा.वि. सेमरी बूथ वि.स. निजामाबाद के अन्तर्गत, आदि विद्यालयों द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया। सबेरा प्रेरणा महिला संगठन ग्राम पंचायत आजमबांध, उड़ान प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय संघ, शिखा महिला ग्राम संगठन, गंगा प्रेरणा महिला ग्राम संगठन, शिवा प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की दीदीयों द्वारा चुनाव की मेहंदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के दिन मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।