फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार छात्राओं को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

Sat, 22 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
विज्ञापन
विकास खंड के समदी में बने राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को इस बार छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी क्योंकि 30 जून तक संबद्घ महाविद्यालयों की छात्राओं को ही छात्रवृत्ति देने का शासनादेश जारी हुआ है। जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय समदी 30 जून के बाद संबद्घ हुआ है। इसलिए महाविद्यालय का नाम छात्रवृत्ति आवेदन की साइट पर शो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


अहरौला विकास खंड क्षेत्र में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना कराई। इस महाविद्यालय में अब तक कुल 60 नामांकन हुए हैं। वर्तमान में छात्रवृत्ति के आवेदन चल रहे हैं। जो 26 अक्टूबर तक चलेंगे लेकिन राजकीय महिला महाविद्यालय समदी की यह 60 छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगी क्योंकि उनका महाविद्यालय 30 जून के बाद विश्वविद्यालय से संबद्घ हुआ है।

शासनादेश में यह दिया गया है कि 30 जून तक संबद्घ विद्यालय के छात्र ही छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। इसके कारण कालेज की छात्राएं आवेदन करने के लिए हलकान हैं। महाविद्यालय के छात्रवृत्ति प्रभारी डा. महेश का कहना है कि हमने समाज कल्याण निदेशालय, जिलाधिकारी, कुलसचिव पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पत्र भेजा लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह ने कहा कि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। शासन से जो शासनादेश आया है हम उसी का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें