फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डाक चौपाल में योजनाएं बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवगांव। लालगंज ब्लाॅक के सिकरौरा के पंचायत भवन में मंगलवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों तक डाक विभाग की सेवाएं पहुंचाना और वित्तीय सशक्तीकरण को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 150 पीओएसबी खाते खोले गए तथा शाखा डाकघरों में प्राप्त 200 पीओएसबी खातों का पंजीकरण किया गया। इसके अलावा आईपीपीबी के 15 नए खाते खोले गए। पीएलआई और आरपीएलआई के तहत 2305 रुपये का बीमा प्रीमियम जमा कराया गया और समान राशि के नए बीमा प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। चौपाल में पांच स्पीड पोस्ट लेख बुक किए गए तथा 30 सीईएलसी कार्य संपन्न किए गए। चौपाल में प्रधान उमाशंकर मिश्रा, डाक निरीक्षक शशि भूषण यादव, डाक सर्वेक्षक शोभित यादव, विजय प्रजापति, रवि भूषण यादव, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें