फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र यादव बने आजमगढ़ एआरटीओ प्रशासन, लखनऊ मुख्यालय से थे संबद्ध  

Wed, 23 Dec 2020 12:37 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र यादव को आजमगढ़ का एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध चल रहे थे।

विज्ञापन



विधायक के गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर, साधा मौन

मेंहनगर क्षेत्र के मेंहनगर-पल्हना मार्ग स्थिति करौती से क्षेत्रीय विधायक के गांव गंजौर होते हुए धन्नीपुर, श्रीरामगंज से वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन को जोडने वाला लिंक मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे क्षेत्रीय लोगों के साथ ही इस पर वाहन और पैदल राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक कल्पनाथ पासवान के गांव से गुजरने वाली सड़क को भी विभागीय अधिकारियों ने नजरअंदाज किया है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा कि अधिशासी अभियंता आजमगढ़ से इस सड़क के मरम्मत के लिए वार्ता हुईं हैं। जल्दी ही इसे पैच किया जाएगा।विभागीय सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। अगले हफ्ते तक इसे पैच कर दिया जाएगा।

मैंने हाल ही में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मैंने संबंधित विभाग को इसकी मरम्मत का कार्य कराने का निर्देश दिया था। जिसकी मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इसकी मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। रही बात अन्य सड़कों की तो जल्द ही उसकी भी जांच कर मरम्मत कराई जाएगी। 

विज्ञापन

वीवी पंत, मंडलायुक्त।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें