फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरयू का जलस्तर फिर लाल निशान से पार, तटवर्ती गांवों में खतरा गहराया

विज्ञापन
हाजीपुर गांव के पास उफनाई घाघरा।
विज्ञापन
बदरहुआं और डिघिया नाले पर तेजी से बढ़ रहा है पानी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र से उत्तर बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल बन गया है। बाढ़ व कटान का खतरा मंडराने लगा है। शनिवार शाम 4 बजे तक बदरहुआं नाले पर सरयू नदी का जलस्तर 71.02 मीटर था, जो रविवार को 22 सेंटीमीटर बढ़कर 72.24 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डिघिया नाले पर यह जलस्तर 70.32 मीटर से बढ़कर 70.53 मीटर हो गया है, जो खतरे के बिंदु 70.40 मीटर से ऊपर है।
विज्ञापन

00
बदरहुआं नाले का जलस्तर
न्यूनतम जलस्तर: 70.25 मीटर
खतरे का बिंदु: 71.68 मीटर
रिकॉर्ड: 73.52 मीटर
डिघिया नाले का जलस्तर:
न्यूनतम जलस्तर: 68.90 मीटर
खतरे का बिंदु: 70.40 मीटर
अधिकतम रिकॉर्ड: 72.59 मीटर
00
314390 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज
सगड़ी के तहसीलदार शिव प्रकाश ने बताया कि 16 अगस्त को सरयू नदी में 314390 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ, इसके बाद से ही जलस्तर में तीव्र वृद्धि देखी जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अभी सड़कों से पानी उतरा ही था कि नदी फिर से उफान पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें